चाईबासा, मार्च 13 -- चाईबासा,संवाददाता। सदर अस्पताल चाईबासा के बीएसएनएल ऑफिस साइड के गेट को बंद कर दिए जाने से हो रही असुविधाओं पर प.सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को उपायुक्त चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। राय ने कहा कि सदर अस्पताल का दूसरा गेट जो बस स्टैंड रोड में बीएसएनएल ऑफिस की ओर खुलता है, उसे अचानक बंद कर दिए जाने के कारण अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों और वहां भर्ती मरीजों के परिजनों को काफी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से अस्पताल जाने और आने के लिए काफी दूरी तय कर अस्पताल आना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड रोड पर स्थित छोटे दुकानदारों को भी ग्राहकों की कमी हो जाने से अपने व्यवसाय करने में काफी परेशानी हो रही है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.