नवादा, मार्च 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा सदर अस्पताल परिसर स्थित दवा स्टोर रूम में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्टोर के समीप सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज इधर-उधर भागने लगे। इस भीषण अगलगी में 40 लाख रुपये से अधिक की दवाईयां और चिकित्सा सामग्रियां जलकर राख हो गईं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य महकमा क्षति का आकलन करने में जुटी है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में स्टोर रूम धुएं और लपटों से भर गया। जानकारी के अनुसार, सिविल चैंबर के ठीक बगल में करकट और लोहे की सीट से अस्थायी रूप से मेडिकल स्टोर बनाया गया था, जहां अस्पताल में उपयोग होने वाली बड़ी मात्रा में दवाइयों का भंडारण किया गया था। सदर अस्पताल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.