बक्सर, मार्च 29 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मरीज और उसके परिजनों ने मारपीट की। इस मामले में डॉक्टर ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना शनिवार को हुई। सदर अस्पताल में तैनात डॉ आशीष झा के मुताबिक वे अपराह्न तीन बजे से रात 9 बजे की शिफ्ट में काम कर रहे थे। इसी बीच सूरज राज नामक मरीज और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। उनका वीडियो बनाया और धमकी भी दी। अस्पताल के कर्मियों और अन्य मरीजों और उनके साथ आए लोगों के सामने सरेआम अपमानित किया। डॉ झा ने सिविल सर्जन को इस मामले से अवगत कराते हुए कहा है कि ऐसे असुरक्षित माहौल में ड्यूटी करने में वे असमर्थ हैं। उन्होंने उचित सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.