धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सदर अस्पताल में सोमवार को झरिया के दुर्गापुर बस्ती निवासी 44 वर्षीय हेमंती देवी की सर्वाइकल ग्रोथ की जटील सर्जरी की गई। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ राजकुमार सिंह के साथ ओटी सहायक मदुसूदन मरांडी और शशि प्रकाश के सहयोग से यह सर्जरी की। डॉ संजीव के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है। डॉ संजीव ने बताया कि हमंती एक वर्ष से असामान्य और अनियमित रक्तस्राव से परेशान थी। इससे वह रक्ताल्पता (एनीमिया) की शिकार हो गई थी। आर्थिक तंगी और उचित उपचार की व्यवस्था नहीं होने से उनकी स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। उनके पति सचीन्द्र भुईंया वाहन चालक हैं। इसलिए इलाज का भारी भरकम खर्च वहन करने में असमर्थ थे। निराश महिला को सदर अस्पताल लाया गया था। यहां जांच में पाया गया कि उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.