कोडरमा, अप्रैल 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सरकारी चिकित्सकों एवं आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत नियुक्त चिकित्सकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि चिकित्सक नियमित रूप से वार्ड का निरीक्षण करें और मरीजों की भर्ती पर्ची एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करें, ताकि इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे और मरीजों को समुचित लाभ मिल सके।बैठक में न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक एवं सामान्य सर्जन विभाग के चिकित्सकों ने विभिन्न समस्याओं एवं सुधार से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने इन सुझावों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उपाधीक्षक को आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.