सहरसा, फरवरी 27 -- सहरसा। सदर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में संसाधनों की कमी के कारण ऑपरेशन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बीते 26 दिसंबर को अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का उद्घाटन कर हड्डी रोग से जुड़े ऑपरेशनों की शुरुआत की गई थी, लेकिन दो माह के भीतर ही सुविधाओं के अभाव में व्यवस्था लचर पड़ती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार ओटी में न तो मॉनिटर की समुचित व्यवस्था है और न ही एनेस्थीसिया उपकरण उपलब्ध हैं। अस्पताल में केवल एक एनेस्थेटिक डॉक्टर पदस्थापित हैं, जिन्हें जनरल ओटी, मेटरनिटी ओटी और ऑर्थो ओटी में सेवाएं देनी पड़ती हैं। ऐसे में ऑर्थोपेडिक ओटी में नियमित ऑपरेशन कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मरीजों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए आने पर उन्हें आज-कल कहकर वापस भेज दिया जाता है। जानकारी के अनुसार दो माह में महज पांच से छह ऑपरेशन ही हो...