बांका, अप्रैल 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सदर अस्पताल बांका में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड को गुरुवार से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस कदम से अब मरीजों को पहले की तुलना में अधिक बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। गुरुवार को नए इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने पूरे वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, मरीजों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के आकस्मिक विभाग को प्रांगण के नए भवन में किया गया शिफ्ट नए भवन में मरीजों की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही हर बेड पर पार...