चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा। गैस सिलैंडर की किल्लत से सदर अस्पताल के कैंटीन में आफत आ गयी है। गैस सिलैंडर खत्म हो जाने से अब कोयला और लकड़ी के चुल्हे पर मरीजों के लिए तीनों समय का खाने बनाने की तैयारी चल रही है। कैंटीन संचालक ओमकार प्रसाद ने कहा कि हर दिन लगभग 2 सौ से 250 मरीजों के लिए नास्ता, दोपहर और रात में खाना दिया जाता है। गैस सिलैंडर नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। अब लकड़ी पर खाना बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राज मिस्त्री से लकड़ी और कोयले का चुल्हा बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर से 22 रूपये किलो कोयला मंगाया गया है। रविवार से लकड़ी और कोयला चुल्हा में तीनों समय का खाना बनेगा। उन्होंने बताया कि बाजार में अधिक पैसा देने पर भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। हर दिन दो से तीन गैस सिलैंडर की खपत होती थी। सदर अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.