सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई कमियां चिह्नित
धनबाद, अगस्त 23 -- धनबाद, संवाददाता। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन्क्वास) की टीम ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखी। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों में पहुंचकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं, उपलब्ध संसाधन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने खासतौर पर अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया। विभिन्न वार्डों और विभागों में उपलब्ध संसाधन की स्थिति की भी जांच की गई। टीम के सदस्यों ने अस्पताल परिसर के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष आकलन किया। जांच के दौरान कई व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कुछ स्थानों पर कमियां भी सामने आईं। टीम ने इन कमियों को चिह्नित किया ताकि आवश्यक सुधार किया जा सके। औचक निरीक्षण का उद्देश्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.