सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का सिविल सर्जन ने लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
मधुबनी, जून 6 -- मधुबनी,एक संवाददाता। शनिवार को सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक, एसएनसीयू एवं मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में वे मॉडल अस्पताल पहुंचे,जहां मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त एसी लगाने का निर्देश अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद को दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और वार्ड का वातावरण अनुकूल बनाए रखना जरूरी है। इसके बाद सिविल सर्जन ने ब्लड बैंक एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के उपचार में तत्परता बरतने, आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.