मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी,एक संवाददाता। सदर अस्पताल में संचालित फिजियोथैरेपी यूनिट आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। निःशुल्क एवं बेहतर उपचार मिलने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यहां एक ही छत के नीचे कई प्रकार की फिजियोथैरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फिजियोथैरेपी यूनिट का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाता है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में व्यवस्थित तरीके से टोकन व्यवस्था भी लागू की गई है। 60 वर्ष तक के मरीजों को मात्र 2 रुपये का टोकन लेना पड़ता है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को टोकन लेने की बाध्यता नहीं है।अस्पताल के आंकड़ों के बीते एक वर्ष में 5659 मरीजों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.