बोकारो, दिसम्बर 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में सदर अस्पताल बोकारो के दंत चिकित्सक डॉक्टर तूलिका सिंह व उनकी टीम के द्वारा 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो कि चास प्रखंड की कालापत्थर ग्राम पंचायत की रहने वाली थी, जिसका कल शाम को सोकर उठने के बाद जमाई लेने के दौरान दोनों जबड़ा अपनी जगह से हट गया। इसके उपचार के लिए सोमवार आज सुबह सदर अस्पताल में लाया गया था, जिसे सदर अस्पताल की दंत चिकित्सक डॉक्टर तूलिका के द्वारा उक्त महिला का जबड़ा सही स्थान पर लाकर सफल उपचार किया गया। दंत चिकित्सक डॉक्टर तूलिका द्वारा बताया गया कि (टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट) यह वह जोड़ (जॉइंट) है जो निचले जबड़े (मैंडिबल) को खोपड़ी से जोड़ता है। यह कान के ठीक सामने होता है। यह समस्या तब आता है जब व्यक्ति के निचले जबड़े के दोनों जोड़ अपनी साम...