भभुआ, फरवरी 27 -- डिजिटल एक्स-रे सेवा ठप रहने से सदर अस्पताल से लौट गए दर्जनों मरीज गुरुवार की शाम सात बजे से शुक्रवार की शाम तक बंद एक्स-रे मशीन (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे सेवा 24 घंटे तक ठप रही। इस कारण शुक्रवार को बिना एक्स-रे कराए दर्जनों मरीजों को लौट जाना पड़ा। गुरुवार की शाम 7:00 बजे से शुक्रवार की शाम तक यह सेवा मरीजों को नहीं मिल सकी। पता करने पर जानकारी मिली कि डिजिटल एक्स-रे में तकनीकी खराबी आ गई है। एक्स-रे के प्रिंटर मशीन में खराबी आने से ओपीडी और इमरजेंसी के मरीजों को यह सेवा सदर अस्पताल में नहीं मिल सकी। कुछ मरीज शहर के निजी एक्स-रे केन्द्रों पर जांच कराए और कुछ अपने घर लौट गए। गुरुवार की शाम से मशीन खराब रहने से सामान्य मरीजों की बात दूर इमरजेंसी वाले मरीजों को भी डिजिटल एक्स-रे के ...