सदर अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 250 मरीज
चाईबासा, मई 26 -- चाईबासा। चाईबासा में इन दिनों गर्मी का आलम यह है कि आसमान से मानो आग बरस रही हो। गर्मी के इस मौसम में काफी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। चाईबासा में प्रतिदिन 250 -300 रोगी सिर्फ सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं मंझगांव में 100 से अधिक रोगी तो जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 - 80 रोगी प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। चाईबासा सदर अस्पताल की ओपीडी में छह दिनों में लगभग 2000 रोगियों का इलाज़ किया जा चुका है। सोमवार को को 359, मंगलवार को 360, बुधवार को 285, गुरुवार को 248, शुक्रवार को 265 और शनिवार को 250 रोगियों का ओपीडी में इलाज किया गया। शुक्रवार को ओपीडी ड्यूटी में तैनात डॉ एन. आखौरी ने बताया कि तेज धूप से लोग मौसमी बीमारी के शिकार हो कर इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं। कहा कि ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.