सीवान, नवम्बर 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं व साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की गहन निरीक्षण के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से गुरुवार को दो सदस्यीय मेंटर टीम सीवान पहुंची। बताया गया कि टीम का नेतृत्व मेंटर डॉ. जगजीत सिंह कर रहे थे। टीम दो दिनों तक मातृत्व सेवा से जुड़े सभी प्रावधानों, प्रक्रियाओं व प्रोटोकॉल की समीक्षा करेगी जहां सुधार की जरूरत होगी, वहां आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रसूता महिलाएं सुरक्षित, सम्मानजनक व गुणवत्तापूर्ण सेवा दिलाना है। निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक डॉ. रीता सिन्हा,डॉ. अभिमन्यु कुमार, महिला वार्ड की प्रभारी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.