सदर अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस रोड से हटेगा अतिक्रमण
सहरसा, जून 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल एवं पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क पर वर्षों से जमे स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम ने दोनों सड़क किनारों पर किए गए अतिक्रमण को 17 जून तक स्वयं हटाने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए क्षेत्र में माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी जा रही है। निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि अतिक्रमणकारी स्वयं कब्जा नहीं हटाते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान होने वाला पूरा खर्च एवं क्षति की भरपाई संबंधित अतिक्रमणकारियों से ही वसूली जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाकर आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.