अररिया, मार्च 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के लिए अच्छी खबर ये है कि अब अररिया सदर अस्पताल में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू हुआ है। शुक्रवार की शाम सीएस डॉ. केके कश्यप की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया। अब सीमावर्ती जिला अररिया के कैंसर रोगियों के लिए इलाज के लिए पटना, कोलकाता, दिल्ली व मुंबई जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे अररिया में ही कैंसर मरीजों का इलाज हो सकेगा। स्थानीय स्तर पर ही जांच, परामर्श, कीमोथेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। सीएस डॉ. केके कश्यप ने बताया कि अररिया मॉडल हास्पीटल के द्वितीय मंजिल पर केंसर वार्ड बनाया गया है। प्रत्येक शुक्रवार को मरीजों को केमो देने का काम होगा। शुक्रवार को दो ब्रेस्ट कैंसर मरीजों का कीमोथेरेपी कर इसका उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सीएस डॉ. केके कश्यप, डॉ. राजेन्द्र कुमार, डीआईओ...