आरा, अप्रैल 29 -- -हीटवेव से बचाव को ले सदर अस्पताल में बना है आठ बेड का वार्ड -मरीजों को हीटवेव से राहत के लिए की गई है आइस पैक की व्यवस्था आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव से बचाव के लिए सदर अस्पताल में आठ बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। डेंगू वार्ड को ही हीटवेव से बचाव के लिए विशेष वार्ड का रूप दिया गया है। इस वार्ड में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए इलाज के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। हालांकि बुधवार की दोपहर तक एक भी मरीज इसमें भर्ती नहीं हुए हैं। वार्ड के बाहर हीट वेव वार्ड की सूचना भी लगी दिखी। साथ ही वार्ड में एसी और पंखे लगे हुए मिले। अस्पताल प्रबंधक शशिकांत कुमार ने बताया कि विशेष वार्ड में ऑक्सीजन, ठंडा पानी के लिए फ्रिज, जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस, आइस पैक और विभागीय निर्देश...