सदर अस्पताल : हड्डी विभाग की ओपीडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, मरीज परेशान
नवादा, मई 17 -- जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने की कोशिशों को एक बार फिर से झटका लगा है। अस्पताल में तैनात दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञों के लंबे अवकाश पर चले जाने के कारण हड्डी विभाग की ओपीडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा बकायदा एक आधिकारिक सूचना भी चस्पां कर दी गई है। इस आपात स्थिति के कारण प्रतिदिन अस्पताल आने वाले दर्जनों गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें अब बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है या फिर निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है।
हड्डी विभाग ओपीडी बंद अस्पताल परिसर में चस्पां की गई सूचना में साफ तौर पर लिखा गया है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ के लंबे अवकाश पर चले जाने के कारण हड्डी विभाग ओपीडी अनिश्चितकालीन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.