गोपालगंज, जनवरी 27 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल में मंगलवार को दिनभर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। अस्पताल का सर्वर पूरे दिन डाउन रहा, जबकि दोपहर में करीब दो घंटे तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप रही। इसके कारण ऑनलाइन पंजीकरण, मरीजों की जांच रिपोर्ट निकालने और दवा वितरण की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई। मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। दरअसल, रविवार को ओपीडी बंद थी और सोमवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने के कारण मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। ऐसे में दो दिनों के बाद मंगलवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसका असर यह हुआ कि अस्पताल परिसर में हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। पंजीकरण काउंटर, चिकित्सक कक्ष और दवा काउंटर हर जगह लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को कुल 1178 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.