देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि सदर अस्पताल में महिला मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएस डॉ. रमेश कुमार ने जांच की बात कही है। स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि रविवार रात करीब 9 बजे नगर के बाजला चौक निवासी रूबी देवी, पति मनीष कांत के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर की सलाह पर इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मी ने एविल इंजेक्शन लगाया। उसके बाद पति ने जब इंजेक्शन की शीशी देखी, तो उसपर एक्सपायरी डेट मार्च 2026 अंकित थी, जबकि उपयोग 5 अप्रैल 2026 को किया गया था। परिजनों का आरोप है कि मौके पर रखी अन्य दवाइयों में भी कई एक्सपायर्ड इंजेक्शन पाए गए। खुलासे के बाद अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.