देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात वृद्ध मरीज की मौत हो गई। वृद्ध को अस्पताल के 53 नंबर वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के अनुसार इलाज के क्रम में हालत बिगड़ती चली गई और अंततः मृत्यु हो गई। मरीज की मौत के बाद सूचना ओपी को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शव सुरक्षित रख लिया गया है। जानकारी के अनुसार वृद्ध को जसीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने गंभीर अवस्था में उठाकर 11 दिसंबर 2025 को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। उस समय भी पहचान नहीं हो सकी थी। इलाज के दौरान स्थिति लगातार चिंताजनक बनी थी। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना दी गई है। गुमशुदा व्यक्तियों की सूची से मिलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.