बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इंडोर समेत विभिन्न वार्डों में स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाने व आने वाला प्रवेश द्वार महीनों से जर्जर हालत में है। इससे इमरजेंसी मरीजों की जिंदगी के साथ रोज खेलवाड़ हो रहा है। इस ओर स्वास्थ्य प्रबंधन का ध्यान नहीं है। वर्तमान में भीषण गर्मी के बीच अस्पताल की कुव्यवस्थाओं की पोल तब खुल गई जब इनडोर वार्ड जाने वाले मुख्य प्रवेश द्वार की जर्जर स्थिति सामने आई। मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि स्ट्रेचर लेकर वार्ड तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। टूटी-फूटी फर्श, उखड़े टाइल्स और संकरे रास्ते के कारण कई बार स्ट्रेचर अटक जाता है। इससे गंभीर मरीजों की हालत और बिगड़ने का खतरा बना रहता है। जबकि सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.