साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में हाल के दिनों में मरीजो की संख्या में इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले तक रोजाना औसतन 170 के आसपास मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहंुचते थे। इस समय यह संख्या बढ़कर 200 पार कर चुकी है। डॉक्टर के मुताबिक मौसम में उतार चढ़ाव को लेकर इस समय लोग बीमार हो रहे हैं। खासकर सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत आम है। दरअसल,सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी से लेकर दवा काउंटर तक यहां तक की इमरजेंसी में भी मरीजों की लम्बी-लम्बी कतार लग रही है। डॉक्टर के अनुसार इस मौसम में अस्पताल में 50 फीसदी सर्दी खांसी, बुखार के अलावा बदन दर्द व गले में जकड़न, उल्टी-दस्त के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हंै। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ाते ही, अस्पतालों में तेजी से बढ़े मरीज ओपीडी में सुबह नौ बजे के पहले से ही मरीजों की कतार लग जाती है।...