समस्तीपुर, मार्च 20 -- लाख कोशिशों के बावजूद सदर अस्पताल की हालत सुधर नहीं पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद यहां मरीजों को मूलभूत सुविधाएं तक मिलने में परेशानी हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हर दिन कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसे लेकर करीब तीन माह पूर्व भी इस मुद्दा को उठाया गया था। अधिकारियों ने जल्द ही इन समस्याओं के निदान की बात कही थी। बावजूद जो समस्याएं थी उसका दस फीसदी निदान भी नहीं हो सका। सदर अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधा के अभाव में अधिकतर को निराश लौटना पड़ता है। अस्पताल आने वाले लोगों को अब बीमारियों से निजात नहीं, बल्कि संक्रमण के खतरे से डर लगा रहता है। पीकू वार्ड के पास बायो मेडिकल वेस्ट हफ्तों तक जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.