मोतिहारी, सितम्बर 2 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। सदर अस्पताल, मोतिहारी में एनजीओ से संचालित एक्स-रे सेवा में एक प्लेट की जगह दो प्लेट बना राशि वसूली का खेल चल रहा है। अगर एक प्लेट पर काम चल सकता है तो दो प्लेट बनाने का क्या मतलब? इसी सवाल के इर्द-गिर्द लाखों के घोटाले की आहट है। बताते हैं कि मेडिकल लीगो के मामले में एपीएल और लेटरल एक्सरे एक ही प्लेट पर दोनों एक्सरे होता है ,मगर सदर अस्पताल परिसर में संचालित एक्सरे में इसे दो प्लेट पर किया जाता है और बिल बनाया जाता है। सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि यहां बिना ठोस कारण के भी उन्हें एक्स-रे और सीटी स्कैन लिख दिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि अगर इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करा ली जाए तो लाखों रुपये के घोटाले का खुलासा हो सकता है। अस्पताल में इलाज कराने आए क...