कोडरमा, फरवरी 7 -- सदर अस्पताल, कोडरमा में एएनएम का एक दिवसीय तंबाकू नियंत्रण प्रशिक्षण संपन्न कोडरमा, वरीय संवाददाता सदर अस्पताल सभागार, कोडरमा में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी (गैर संचारी रोग कोषांग) डॉ. रमण कुमार की अध्यक्षता में एएनएम का एक दिवसीय तंबाकू नियंत्रण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. रमण कुमार ने कहा कि तंबाकू सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है और इसके गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव भी समाज पर पड़ते हैं। तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियाँ, टीबी एवं अस्थमा जैसी जानलेवा बीमारियाँ होती हैं, जिससे असमय मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि निष्क्रिय धूम्रपान के कारण महिलाएँ, बच्चे एवं बुजुर्ग भी प्रभावित होते हैं। तंबाकू नियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.