मोतिहारी, जून 9 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अनुमंडल अंतर्गत 20 हजार 874 सस्पेक्टेड राशन कार्ड में 13 हजार 739 रद्द कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग पटना से भेजी गई सस्पेक्टेड राशन कार्ड की जांच के बाद सदर एसडीओ ने रद्द करने की कार्रवाई की है। राशन कार्ड रद्द होने पर राशन का मिलना बंद हो जाएगा। सर्वाधिक मोतिहारी शहरी क्षेत्र में 1607 राशन कार्ड हुआ है रद्द : सदर अनुमंडल के छह ब्लॉक व दो नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत मोतिहारी शहरी क्षेत्र में 1628 राशन कार्ड में 1607 बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मोतिहारी ब्लॉक में 5103 में 2784 राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सदर अनुमंडल में 20 हजार संदिग्ध राशन कार्ड में 13 हजार रद्द सुगौली ब्लॉक में 2320 में 1935 राशन कार्ड बंद कर दिया गया है। सुगौली नगर पंचाय...