सदर अंचल के सीओ ने पदभार संभाला
गढ़वा, जून 20 -- गढ़वा। सदर अंचल के 22वें अंचल पदाधिकारी के रूप में ओम प्रियदर्शी गुप्ता ने योगदान दिया। शनिवार को योगदान के बाद उन्होंने प्रभार लिया। उसके बाद बीडीओ सहित प्रखंड और अंचल के कर्मियों ने उनको बुके देकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं नियममानुसार समय के अंदर जनता के कार्यों का निपटारा किया जाएगा। प्रभार के बाद सीओ ने कर्मियों के साथ बैठक की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.