कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध अमर क्लब की ओर से प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सदर्न क्लब ने वीनस क्लब को एक विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में हैट्रिक समेत पांच विकेट चटकाने वाले सदर्न क्लब के आदर्श त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए सेमीफाइनल मैच में सदर्न क्लब की घातक गेंदबाजी के आगे वीनस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की ओर से आकाश सिंह ने 46 रन व आर सिद्दीकी ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी ने हैट्रिक समेत पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। वहीं, आदित्य दीक्षित व आदर्श श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.