कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को सदर्न क्लब ने काउंटी क्लब को चार विकेट से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में काउंटी क्लब ने 36.1 ओवर में 150 रन बनाए। टीम की ओर से वंशुल सिंह ने 50 रन, ऋषभ उत्तम ने 38 रन व अंशुमन सिंह ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी ने चार, कृष्णा बाली ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में सदर्न क्लब ने 37.2 ओवर में छह विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शुभदीप आनंद ने 65 रन नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में देवप्रकाश बाजपेयी ने दो विकेट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.