सदरुद्दीन नगर क्लब ने जैदी क्लब को हराया
बिजनौर, अप्रैल 9 -- केएम इंटर कॉलेज मैदान में बीएस क्लब की ओर से आयोजित सिंदरपाल जुनेजा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट धामपुर प्रीमियर लीग में सदरुद्दीन नगर क्लब और जैदी क्लब की बीच मैच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जैदी क्लब ने 8 ओवरों में कुल 76 रन बनाए। टीम की ओर से अयाज ने 14, जमन ने 23 रन जोड़े। उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदरुद्दीन नगर क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज सात ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर आसान जीत दर्ज की। टीम की ओर से कप्तान फरमान खान ने सर्वाधित 23 और अरमान ने 19 रन बनाए। अंपायरिंग दिलावर रजा और पप्पू कप्तान ने की। टूर्नामेंट के आयोजन में युवा सर्राफा संघ के अध्यक्ष योगेश रस्तौगी, रितेश जुनेजा, आमिर अंसारी एडवोकेट, मो. शान, सलीम आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.