सदभावना यात्रा को वनमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बरेली, अप्रैल 20 -- मानव सेवा क्लब का 50 सदस्यीय दल रविवार को सद्भावना, शांति, एकता का संदेश लेकर अहिच्छत्र क्षेत्र आंवला और रामनगर की यात्रा पर रवाना हुआ। रोटरी भवन से बस को प्रदेश के वन मंत्री डा. अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डा. अरुण कुमार ने कहा कि शांति सौहार्द और एकता का प्रचार-प्रसार करने का मानव सेवा क्लब का यह कदम सराहनीय है। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, प्रदीप माधवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.