सदन में साथ रहने का सौभाग्य मिला : संतोष
पटना, मार्च 30 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफे के इस भावनात्मक क्षण पर मन अत्यंत भावुक है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा कि मुझे सदन में सदस्य के रूप में नीतीश जी के साथ रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं, मंत्रिमंडल में उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद का भी सदा लाभ मिला। उनका सानिध्य और अभिभावकत्व मेरे जैसे अनेक जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। डॉ. सुमन ने कहा कि नीतीश जी का सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति समर्पण सदैव हम सबको मार्ग दिखाता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.