सदन में विद्यालय उत्क्रमित करने का मामला उठाने पर जताया आभार
धनबाद, फरवरी 26 -- बाघमारा प्रखंड के कांड्रा पंचायत में स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कांड्रा के उत्क्रमित होकर उच्च विद्यालय बनने की संभावना काफी बढ़ गई है। कांड्रा मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग को लेकर पंचायत के ग्रामीणों एवं पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई बार लिखित पत्र देकर मांग की थी। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से उन लोगों की वार्ता भी हुई है। इसको लेकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने 24 फरवरी को विधानसभा में आवाज उठाई थी, जिस पर सरकार का लिखित जवाब भी सकारात्मक आया है। इस संबंध में पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने बाघमारा विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांड्रा मध्य विद्यालय के उत्क्रमित होकर उच्च विद्यालय बनने की संभावना अब काफी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.