सदन में मेमको मोड़ सहित दो फ्लाईओवर की उठी मांग
धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दो फ्लाईओवर परियोजनाओं को लेकर विधानसभा में राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि तेतुलमारी-भूली आठ लेन पथ और बरवाअड्डा चार लेन के जंक्शन प्वाइंट मेमको मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में सरकार को बजटीय प्रावधान कर निर्माण जल्द शुरू करना चाहिए। उन्होंने पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक फ्लाईओवर सहित एप्रोच रोड के निर्माण में देरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे व राज्य सरकार के बीच आवश्यक समन्वय और स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। धनबाद की बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए इन परियोजनाओं में अनावश्यक देरी जनता हित में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.