रुद्रपुर, मार्च 11 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा सदन में नियम-300 के अंतर्गत लावारिस पशुओं की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से इसका स्थायी समाधान करने की मांग की। साथ ही उन्होंने नियम-58 के अंतर्गत भूमि अधिकार और विस्थापन का मुद्दा भी उठाया। विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा सहित पूरे प्रदेश में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस पशुओं के घूमने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ये पशु खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.