पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने देश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाते हुए केंद्र सरकार से सीधा सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और अन्य कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत लाखों युवाओं को प्रशिक्षण तो दिया जा रहा है, लेकिन उनमें से वास्तविक रूप से कितनों को नौकरी मिली है। सांसद ने इस अंतर पर चिंता जताते हुए कहा कि केवल प्रमाणपत्र बांटने से युवाओं का भविष्य नहीं बदलेगा, बल्कि प्रशिक्षण के बाद सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करना ही किसी भी कौशल योजना की असली सफलता होगी। पप्पू यादव ने इस बहस के केंद्र में पूर्णिया और सीमांचल के युवाओं को रखते हुए क्षेत्र में बड़े कौशल ढांचे की जरूरत पर जोर दिया। संसद ...