लखनऊ, दिसम्बर 18 -- विधानमंडल के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति तय कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देर शाम पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के सचेतक मंडल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सचेतक यह सुनिश्चित करें कि सभी विधायक पूरे समय सदन में उपस्थित रहें। मंत्री भी पूरी तैयारी के साथ आएं। विपक्ष सदन में एसआईआर का मुद्दा उठाने का प्रयास करेगा। सरकार की ओर से उसका तथ्यपरक माकूल जवाब दिया जाएगा। इस दौरान सदन में वंदे मातरम पर चर्चा कराए जाने को लेकर भी बात हुई। यह चर्चा 22 दिसंबर को होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस सदन चलाने पर होगा। विधायकों से भी सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने को कहा गया। बैठक में संसदीय कार्य व वित्तमंत्री सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.