रामपुर, अगस्त 5 -- रामपुर। सपा नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विवि का मामला दिनोंदिन तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मेरठ के सरधना विधायक अतुल प्रधान, मुजफ्फरनगर के चरथावल विधायक पंकज मलिक सहित कई विधायकों ने विधानसभा में जौहर विवि को बचाने का मुद्दा उठाया। हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा में धरने पर बैठकर जौहर विवि पर कार्रवाई का विरोध किया। भले ही आजम खान व उनके परिवार में जेल जाने के दौरान सपाईयों ने सड़कों पर उतकर कार्रवाई का विरोध ना किया हो, लेकिन जौहर विवि के मुद्दे में कोई कोर कसर पार्टी नेता नहीं छोड़ रहे हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायकों और सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर आ चुका है और जिला प्रशासन को जौहर विवि बचाने का ज्ञापन दे चुका है। प्रदेश भर के 60 से ज्या...