सदन में गूंजी मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण की मांग
हरदोई, अप्रैल 2 -- कल्याणमल। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक कुमार रावत ने संसद में अपने क्षेत्र में आधुनिक खेल स्टेडियम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नियम 377 के तहत दी गई सूचना में क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा और संसाधनों की कमी को रेखांकित किया। सांसद ने कहा कि मिश्रिख क्षेत्र प्रतिभाशाली युवाओं से भरा हुआ है, जहां खेलों के प्रति गहरी रुचि और उत्साह है पर आधुनिक खेल अवसंरचना का अभाव है। खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण, कोचिंग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न होने से उनकी प्रतिभा शुरुआती स्तर पर सीमित रह जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मिश्रिख क्षेत्र के अंतर्गत बिल्हौर, सण्डीला या मल्लावां में एक अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम स्थापित किया जाए। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और क्षेत्र में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.