महोबा, अगस्त 4 -- महोबा, संवाददाता। मूंगफली बीज वितरण में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। विधान परिषद के मानसून सत्र में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने दस हजार कुंतल मूंगफली के वितरण में घोटाला की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठा कार्रवाई की मांग उठाई है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने मानसून सत्र में मूंगफली बीज वितरण में हुए घोटाला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिले में दस हजार कुंतल मूंगफली के बीज का वितरण एफपीओ के माध्यम से कराया गया। एनएमईओ योजना के तहत कबरई, चरखारी, कुलपहाड़, जैतपुर और पनवाड़ी में किसानों को मूंगफली बीज का वितरण कराया गया। कृषि अधिकारियों ने चहेतों को बीज का वितरण कराया। किसानों को तिल और उर्द की दो-दो किग्रा की किट देकर दो बार अंगूठा लगावाकर किसानों के हिस्से के मूंगफली बीज वितरण में घोटाला किया। जिले में अप्रैल मा...