गिरडीह, मार्च 15 -- झारखंडधाम। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजु कुमारी ने शनिवार को राज्य के विभिन्न प्रखंडों, विशेषकर गिरिडीह जिले और जमुआ क्षेत्र में जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र समय पर निर्गत नहीं होने की गंभीर समस्या को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर हो रही देरी के कारण आम जनता को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इसका सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि राज्य के कई प्रखंडों में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद भी लोगों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कई मामलों में निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को बार-बार अंचल का...