बाराबंकी, फरवरी 17 -- रामनगर। विधान परिषद में क्षेत्र के ज्वलंत जनहित मुद्दों को मजबूती से एमएलसी अंगद सिंह उठाया। उन्होंने किसानों के हित में बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल को पुन: संचालित कराने की बात रखी। बताया कि मिल बंद रहने से हजारों गन्ना किसानों को दिक्कतें हो रही है जब कि रामनगर गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है। किसानों को गन्ना दूसरे स्थानों पर ले जाना पड़ रहा है जिससे लागत बढ़ रही है और मुनाफा घट रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मिल चालू होने से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। इसी क्रम में उन्होंने हेतमापुर क्षेत्र के महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग फ़रुहा घाट सरयू पुल निर्माण की मांग भी सदन में रखी। पुल न होने से लोगों को होने वाली दिक्कतों को गिनाते कहा कि बहराइच जाने के लिए तराई के लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता ह...