वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विधान परिषद में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से जुड़े भ्रष्टाचार के मुद्दों को मजबूती से उठाया। इनसे जुड़े साक्ष्य भी सदन के पटल पर रखे। सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एमएलसी ने पूर्वांचल डिस्कॉम के अकाउंटेंट केशवेंद्र द्विवेदी की ओर से छह करोड़ रुपये गबन, मिर्जापुर में एक अधीक्षण अभियंता को पैसे लेकर मुख्य अभियंता बनाये जाने, गोरखपुर में पीडी के बाद आठ लाख का बिल भेजने, स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के नाम पर मनमानी वसूली, नेगेटिव बैलेंस, लाइनलॉस, आजमगढ़ बिना केबल के मीटर लगाकर बिल वसूली, हाईमास्ट टेंडर घोटाले पर सवाल पूछे। सदन के अध्यक्ष को अवगत कराया कि पूर्वांचल की बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए अबतक लगभग 13 हजार 420 करोड़ खर्च किये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.