नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा में शुक्रवार को विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया। इस दौरान दिल्ली में ट्रैफिक जाम, अनधिकृत कॉलोनियों में चल रहे अवैध गोदाम लगने सहित अन्य मुद्दे उठाए गए। विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद इलाके में अवैध कबाड़ के गोदाम के कारण आग लगने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नेहरू विहार में एक गोदाम में आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया था। ऐसे अवैध गोदाम व फैक्ट्रियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के साथ मिलकर कार्रवाई हो और अवैध गोदाम व फैक्ट्रियों को सील किया जाए। भाजपा विधायक कुलवंत राणा ने ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सड़कों पर कार पार्किंग व बाजार लगने से भी जाम की समस्या हो रही है। सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.