सराईकेला, फरवरी 19 -- खरसावां : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 से खरसावां को जोड़ने वाली खरसावां-रड़गांव मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति का मामला सदन में उठाया गया है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार से सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य को अविलंब स्वीकृति देने की मांग की है। बताया गया कि सड़क की पिच पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क खरसावां को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से दैनिक यातायात, स्कूली वाहन, एंबुलेंस और व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं। सड़क की खराब स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.