सिद्धार्थ, मार्च 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लोकसभा के शून्यकाल के दौरान सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं की समस्याएं जोरदार तरीके से उठीं। सांसद जगदंबिका पाल ने देशभर में कार्यरत लाखों आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय, सेवा-शर्तों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं सहायिकाएं देश की पोषण व्यवस्था, प्रारंभिक बाल शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला हैं। पोषण अभियान, टीकाकरण जागरूकता, गर्भवती और धात्री महिलाओं की देखभाल के साथ-साथ तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने में इनकी भूमिका अत्यंत अहम है। इसके बावजूद इन्हें मिलने वाला मानदेय उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि मातृत्व लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.