रिषिकेष, फरवरी 27 -- ऋषिकेश में वनभूमि सर्वे और कथित कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध में 48 दिनों से आंदोलनरत 12 वार्डों के निवासियों के धरने को शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का समर्थन मिला। उन्होंने हजारों लोगों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इसे तथ्यों सहित बजट सत्र में मजबूती से उठाएगी और पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों की हक की लड़ाई में साथ खड़ा रहेगा। बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर में चल रहे धरने में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ धरना देते हुए अपना समर्थन दिया। कहा कि यह मामला सामने आने के बाद ही उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिख विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा था, जिससे कि चर्चा कर इस मु...