सदन में आत्मा कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा उठा
घाटशिला, मार्च 19 -- चाकुलिया, संवाददाता। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को सदन में पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में आत्मा कर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 सितंबर 2022 से 20 अक्तूबर 2022 तक हड़ताल की गई थी। इस हड़ताल अवधि का मानदेय राज्य के लगभग सभी जिलों में कर्मियों को प्रदान किया जा चुका है। लेकिन, पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कर्मी अब तक इससे वंचित हैं। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कर्मियों की हड़ताल अवधि का लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें उनका न्यायोचित अधिकार मिल सके। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार कर्मियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उम्मीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.